अगर रोज घर में कपूर जलाया जाए तो इसको काफी शुभ माना जाता है यहा तक कि पूजा अर्चना में और आरती करते वक्त कपूर जलाया जाता है ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से देवी-देवता खुश होते है और सदा ही उनकी कृपा उस घर पर बनी रहेती है.
सकारात्मक प्रभाव:
- कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध और सुगन्धित हो जाता है। इससे माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और उस घर में अपना डेरा जमा लेती हैं और जीवन में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। यही नही इसकी खुशबू से विचार भी पवित्र होते हैं।
- कपूर जलाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी बताया गया है। इसकी महक तेज होने की वजह से यह वातावरण में जल्दी फैलता है और हवा में मौजूद हानिकारक सूक्ष्म जीवों को मार देता है।
- जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत हो, उन्हें रात में सोते समय कपूर जलाकर सोना चाहिए। इससे बुरे सपने भी नहीं आते हैं।
- कपूर आपको कई बीमारियों से भी बचा सकता है। जैसे कि कफ, मांसपेशियों में खिंचाव, गर्दन में दर्द, आर्थराइटिस आदि बीमारियों से निजात मिल जाता है।
- शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर आप पितृदोष और देवदोष को शांत करना चाहते है तो घर में कपूर जलाएं।
- घर के हर शयनकक्ष में कपूर जलाने से रोग-दोष नष्ट हो जाते हैं.