Homeराज्यउत्तराखण्डइस क्षेत्र के सैकड़ों मतदाता कल नहीं डाल सकेंगे वोट, पीछे है...

इस क्षेत्र के सैकड़ों मतदाता कल नहीं डाल सकेंगे वोट, पीछे है ये वजह…..

देहरादून- मतदान की अहमियत समझाने के लिए भले ही सामाजिक संगठन और प्रशासन द्वारा तमाम जागरूकता अभियान चलाये जाते है तथा नेताओं व अधिकारियों द्वारा अपील की जाती है लेकिन इन तमाम कोशिशों पर प्रशासनिक लापरवाही किस तरह पानी फेर देता है इसका एक उदाहरण राजधानी कैंट क्षेत्र का वार्ड 35 है जहां बड़ी तादात में वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि न जाने किस तरह का संशोधन इन मतदाता सूचियों में किया गया है कि क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब है। यही नहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होने पिछले विधानसभा चुनाव में भी मतदान किया था और बीते साल हुए नगर निगम चुनाव में भी वोट डाला था। लेकिन अब मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। इसकी शिकायत लेकर क्षेत्र के लोग आज जिलाधिकारी के पास भी पहुंचे और उन्हे बताया कि मतदाता सूची से उनके नाम गायब है ऐसे में वह वोट कैसे डाल पायेंंगे। खास बात यह है कि यह कोई एक दो मतदाता नहीं है क्षेत्र के सैकड़ो मतदाता है जिन्हे प्रशाासन की लापरवाही के कारण अपने मताधिकार से वंचित रहना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि मतदाता सूचियों से या तो उनके नाम जानबूझ कर साफ किये गये है या फिर संशोधन में बरती गयी लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। कारण जो भी रहा हो लेकिन अब यह लोग वोट नहीं डाल सकेंगे। क्योंकि खुद जिलाधिकारी ने भी हाथ खड़े कर दिये है। जिलाधिकारी दून का कहना है कि अब जब मतदान मेंं एक दिन का समय भी शेष नहीं बचा है मतदाता सूची में किसी तरह का संशोधन किया जाना संभव नहीं है। अगर यह शिकायत पहले मिली होती तो समाधान किया जा सकता था।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular