शनिवार को चंद्र, मंगल और बुध का कुछ ऐसा असर रहेगा आपकी राशि पर शनिवार चंद्र, मंगल और बुध की स्थिति से 9 राशियों के लिए दिन फायदेवाला रहेगा। आज चंद्रमा बुध के नक्षत्र में रहेगा, वहीं बुध, मंगल के नक्षत्र में और मंगल, चंद्रमा के नक्षत्र में रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का सीधा असर आपकी रोजमर्रा के कामों पर पड़ेगा। इनके कारण 9 राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
मेष – हिसाब-किताब में थोड़ी भूल-चूक भी हो सकती है। ऑफिस या फील्ड में परेशानी हो सकती है। आप किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही में सावधान रहेंं। आज आप पूरे दिन किसी न किसी काम में उलझ भी सकते हैं। आपका कामकाज भी ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। बार-बार रूकावटें आ सकती हैं। घरेलू मामलों में व्यस्तता बढ़ सकती है। गोचर कुंडली के बारहवें भाव मे चंद्रमा होने से दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत भी खराब होने के योग बन रहे हैं।
वृष – नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप जो चाहते हैं वो आपको मिलेगा तो प्रसन्नता होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक है। कामकाज ज्यादा रहेगा। आज मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। इससे आपको बड़ा फायदा होगा। कोई नई चीज सीख सकते हैं। मांगलिक समारोह में भी शामिल होने के योग हैं। नए दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। आने वाले दिनों के लिए योजनाएं बनाएं।
मिथुन – बिजनेस में फायदे की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों और स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। दोस्तों की मदद से आपके महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि के लिए अच्छी हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। इस राशि वाले लोगों के रोमांटिक संबंधों में नई गति आ सकती है। आप सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। बिजनेस में फायदा और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है।
कर्क – निवेश करना चाहते हैं तो कर दें। सितारों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कुछ खास काम परिवार की मदद से पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। नौकरी और कारोबार का तनाव भी आज दूर हो सकता है। काम निपटाने पर ध्यान दें। एकाग्रता से आपको सफलता मिलने के योग हैं। लोग आपका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर सकते हैं। भौतिक सुख मिल सकते हैं। दलाली का काम करने वालों को बड़ा फायदा होने के योग हैं।
सिंह – बिजनेस को लेकर चिंता रहेगी, धीरे-धीरे सब ठीक होने की संभवना है। वाहन शुरू करने के पहले ही उसे चेक कर लें। आपको परेशान करने वाली कोई खबर भी मिल सकती है। घर से ऑफिस आने-जाने में कुछ समस्या हो सकती है। सावधानी रखें। यात्रा के कार्यक्रम में परेशानी या रुकावटें आ सकती हैं। उलझी हुई या डबल मीनिंग बातें करने से बचें। आपकी बातों से गलतफहमी बढ़ सकती है। पैसों की चिंता रहेगी। ज्यादा जोखिम न लें। बहुत सारे कामों में आप व्यस्त रह सकते हैं। अनैतिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। सावधान रहें। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर आपका डर बढ़ सकता है। लापरवाही न करें।
कन्या – सितारों की स्थिति अच्छी होने से दिन शुभ रहेगा। अचल संपत्ति से फायदे के योग बन रहे हैं। पुराना पैसा भी आपको मिल सकता है। कपड़ा व्यापारियों के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। जीवनसाथी आपका फेवर ले सकता है। उसके साथ समय बिताने की कोशिश करें। कामकाज की वजह से सम्मान मिलने के योग हैं। पार्टनर से सहयोग ओर फायदा मिल सकता है। घर-परिवार और ऑफिस में आपको फायदा हो सकता है। जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं।
तुला – बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। सामान्य परिणाम देने वाला दिन है। आज आप किसी भी तरह अपना काम पूरा कर ही लेंगे और लोगों से भी आपको मदद मिलती रहेगी। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। पुराना लोन बाकी रहा हो तो वो चुकाने का मन बन सकता है। रिश्तों के दायरे में कुछ पुराने मामलों में फैसले लेने से आपको फायदा हो सकता है। अपनों को मनाने की कोशिश करें।
वृश्चिक – नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी की सलाह से धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा कहा जा सकता है। आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कागजी कामों में फायदा होने की संभावना है। हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है।
धनु – सुस्ती और आलस्य से भावनात्मक बेचैनी बढ़ सकती है। आपको भावनाओं की अभिव्यक्ति का मौका नहीं मिल पाएगा। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई अनबन की स्थिति भी बन सकती है। पैसों के मामलों में फालतू जोखिम न लें। अपने मूड को देखते हुए आज आप कोई बड़ा फैसला लेने की कोशिश न करें। घरेलू या बाजार में किए गए खर्चे को लेकर जीवनसाथी से संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
मकर – आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। ज्यादा मेहनत भी करनी होगी। किसी अजनबी से मुलाकात होने की संभावना है। पैसों के मामले में आपका काम नहीं रुकेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। खर्चा करने के मामलों में मन पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। पारिवारिक मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। परेशानियों से निपटने और समाधान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अटके हुए काम भी पूरे होने के योग हैं और आपके कामों की तारीफ हो सकती है।
कुंभ – कोई भी निवेश सोच-समझकर करें, वैसे तो दिन पैसों के मामले में आपके लिए अच्छा है। अचानक धन लाभ या किसी योजना से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज लिए गए फैसले लंबे समय तक अच्छा असर दिखाएंगे। फायदेमंद लोग आपसे अचानक मिल सकते हैं।
मीन – पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। ऑफिस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन उसका परिणाम अच्छा मिलेगा। रोमांस में नया मोड़ आ सकता है। नई प्रेम कथा भी शुरू हो सकती है। जीवनसाथी का मूड ठीक रहेगा आपको प्यार भी मिलेगा। किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। छिटपुट तौर पर बिगड़े हुए रिश्ते और कामकाज में सुधार हो सकता है। लोगों के प्रति आपका व्यवहार दोस्ताना रहेगा। आप खुश रहेंगे।




