Wednesday, March 4, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड इन्वेस्टर समिट से पहले राजधानी देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, नवम्बर...

इन्वेस्टर समिट से पहले राजधानी देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, नवम्बर तक डेडलाइन तय।

देहरादून – 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को देखते हुए राजधानी की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने नवंबर तक की डेडलाइन तय की है। इन्वेस्टर समिट में देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के लिए राजधानी दून की सड़कों की हालत सुधारने के लिए तेजी से काम भी किया जा रहा है।

सचिव पीडब्ल्यूडी पंकज पांडे का कहना है कि इन्वेस्टर समिट को देखते हुए राजधानी की उन सड़कों को ठीक करने का काम किया जा रहा है, जो एयरपोर्ट से लेकर मेहमानों के रुकने वाले होटल तक बनी हुई है और जो सड़के पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन आती है। उन्होंने कहा की राजधानी की सड़कों का वह निरीक्षण कर चुके हैं। जहां जरूरत है सड़कों को ठीक करने का काम किया जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह तक सभी सड़कों को ठीक कर लिया जाएगा।

वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि एक विभाग सड़कों को दुरुस्त करने का काम करता है तो वहीं दूसरी तरफ कोई दूसरा विभाग सीवर या फिर पेयजल पाइपलाइन को ठीक करने के नाम पर सड़कों को दोबारा खोद देता है। सचिव पीडब्ल्यूडी पंकज पांडे का कहना है कि कई बार विभागों में समन्वय ना होने के कारण सड़कों को नुकसान होता है। जिसके लिए कोशिश की जा रही है कि सड़कों पर फाइनल कोट डालने से पहले सभी विभागों से समन्वय बनाकर सड़कों का निर्माण कराया जाए जिससे सरकारी पैसे का दुरुपयोग ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2