Homeराज्यउत्तराखण्डइंवेस्टर्स समिट में मेहमानों का भोज होगा लजीज पहाड़ी व्यंजन, भोज में...

इंवेस्टर्स समिट में मेहमानों का भोज होगा लजीज पहाड़ी व्यंजन, भोज में परोसे जाएंगे ये व्यंजन……..

उत्तराखंड़– देहरादून में 7 अक्टूबर को होने वाले इंवेस्टर्स समिट के आयोजन के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। सरकार भी कोशिश कर ही है कि इतने बड़े आयोजन में शामिल होने वाले मेहमानों की मेहमान-नवाजी में कोई कमी न रह जाए। यही वजह है कि मेहमानों के लिए 7 अक्टूबर को ऋषिकेश में गंगा आरती के बाद भव्य भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस भोज में सरकार ने खास तौर पर पहाड़ी व्यंजनों को प्राथमिकता दी है।
भोज में परोसे जाएंगे ये व्यंजन

 मंडवे के आटे की बनी रोटी

काले सोयाबीन की भटवाणी’ उड़द दाल की काफली

आलू,मूली की थिचवाणी

कंडाली पनीर की सब्जी

सोयाबीन गहथ दाल का फाणु

गहथ दाल की गथवाणी

पहाड़ी लाल चावलों का भात

सभी स्थानीय दालों से बनने वाली चुरकाणि

मट्ठा झंगोरा से निर्मित थापली

झंगोरा,सब्जी से निर्मित काफलीइस भोज के आयोजन में स्वीट डिश के तौर पर विशेष रहेगा झंगोरे की खीर और कद्दू का हलवा। भोज में करीब 18 पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार डॉ. केएस पंवार ने कहा कि भोजन की व्यवस्था ऋषिकेश में की गई है। उन्होंने कहा कि सभी इंवेस्टर्स को ऋषिकेश ले जाया जाएगा जहां वे गंगा आरती करेंगें। आरती के बाद इंवेस्टर्स भोजन करेंगे. उन्होंने कहा कि ऋषिकेश हरिद्वार हिंदुओं का बहुत बड़ा धार्मिक स्थान है। भोजन शाकाहारी होगा और इनमें ज्यादातर व्यंजन पहाड़ी होंगे। उन्होंने कहा कि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है और फिर नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी, इसलिए भोज कार्यक्रम में शाकाहारी भोजन ही परोसे जाएंगे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular