‘‘इंडिया वाट कैन इट टीच अस’’ – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून;    गुरूवार को न्यू कैंट रोड स्थित जनता मिलन हाॅल में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध दार्शनिक मैक्स मूलर की अंग्रेजी पुस्तक ‘‘इंडिया वाट कैन इट टीच अस’’ (India : What Can It Teach Us) के प्रकाश थपलियाल द्वारा किये गये हिन्दी अनुवाद ’’ भारत हमें क्या सिखा सकता है‘‘ का विमोचन किया। त्रिवेन्द्र ने कहा कि मैक्समूलर ने वेदों की जानकारी को भारत से बाहर लाने का प्रयास किया।
भारत जैसे देश में जहां ‘‘विविधता में एकता’’ को समझना भारतीय लोगों के लिए ही कठिन कार्य है वहाँ मैक्समूलर ने भारत और वेदों को समझने का प्रयास किया और विदेशों में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देने का कार्य किया। सीएम ने प्रकाश थपलियाल को मैक्स मूलर की पुस्तक का हिन्दी अनुवाद करने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषी क्षेत्रों के पाठकों के लिए यह अनूदित पुस्तक उपयोगी होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाश थपलियाल द्वारा अनूदित अन्य पुस्तकों का भी अवलोकन किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here