Homeराष्ट्रीयआज़म खान ने राहुल गांधी के अखिलेश यादव को लड़का कहने पर...

आज़म खान ने राहुल गांधी के अखिलेश यादव को लड़का कहने पर किया पलटवार

indexलखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आज़म खान अपने विवादित बयान की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सोनिया गांधी और उनकी बेटी पर निशाना साधा।

आज़म खान बोले लड़का अच्चा काम करता है

आज़म खान ने राहुल गांधी के अखिलेश यादव को लड़का कहने पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारे यहां एक लड़का अच्छा है। तो कांग्रेस के यहां एक लड़की अच्छी है लेकिन वो काम अच्छे नहीं करती और उनके वहां एक औरत भी है लेकिन काम अच्छे नहीं करती। अब हम क्या करें। उनके वहां औरत और लड़कियां ज्यादा हैं। हमारे यहां तो लड़के ही हैं।

बता दें कि राजधानी लखनऊ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से संवाद में सपा-बसपा पर यूपी के औद्योगिक विकास ठप होने का आरोप लगाते हुए दोनो पार्टीयों को निशाना बनाया था। राहुल यहां तक कह गए कि अखिलेश ठीक लड़का है, पर जो चाहा वह कर नहीं पाया। संवाद के दौरान राहुल की यूपी की सत्ता से दूरी की कसक साफ दिखी। उन्होंने कहा जनता ने युवा मुख्यमंत्री के लिए दिल खोलकर वोट किये, किंतु अखिलेश प्रभावी काम नहीं कर पाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular