Homeराज्यउत्तराखण्डआवाज उठाने वाले सांसदों को जबरन राज्यसभा और लोकसभा से किया जा...

आवाज उठाने वाले सांसदों को जबरन राज्यसभा और लोकसभा से किया जा रहा निलम्बित: उमा सिसोदिया

देहरादून – आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारीयों ने राज्य सभा में आप पार्टी के तीन सांसदों के निलंबन के विरोध में घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया।

उमा सिसोदिया ने कहा कि समय समय पर जो लोकतंत्र की हत्या बीजेपी द्वारा की जा रही है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसे में संविधान पर गहरा खतरा मंडराने लगेगा।

उन्होने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से इस निलंबन का विरोध करते हैं। उन्होने सभी सांसदों की बहाली की मांग करते हुए इस तानाशाही पर अंकुश लगाने की बात की।

इसके साथ ही गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी लगातार आप पर निशाना साधने का काम कर रही है।

उमा सिसोदिया ने कहा कि लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है और अब आवाज उठाने वाले सांसदों को जबरन राज्यसभा और लोकसभा से निलम्बित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आप के सभी नेता आज संविधान निर्माता के चरणों में बैठकर आप के सभी सांसदों की राजसभा में बहाली की मांग करते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular