देहरादून- हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने मोहकमपुर रेलवे ओवर ब्रिज अटल सेतु का आज सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने लोकार्पण किया। आज आरओबी को जनता के लिए खोल दिया गया। इस ओवर ब्रिज से आम जनता को घंटों लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। आपको बता दे कि मोहकपुर मे नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल सेतु’ रखा गया है।
हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के इस हिस्से पर रेलवे क्रॉसिंग होने के चलते ट्रेनों की आवाजाही के दौरान वाहनों को इंतजार तो करना ही पड़ता था, साथ ही इससे राजमार्ग के दोनों तरफ लंबा जाम भी लग जाता था। स्थानीय लोग आरओबी के नीचे से आराम से गुजर सकेंगे। इसके लिए यहां पर एक सब-वे भी प्रस्तावित है और पैदल यात्रियों के रेलवे क्रॉसिंग पार करने के लिए एक फुटओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सात अक्तूबर को इंवेटर समिट आयोजन के चलते आरओबी और डाटकाली देवी मंदिर स्थित डबल लेन सुरंग को चार अक्तूबर तक खोलने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके बाद आज इस आरओबी अटल सेतु का लोकार्पण किया गया। साथ ही सीएम ने बताया कि वह शनिवार को यानि कल डाटकाली देवी मंदिर स्थित डबल लेन सुरंग का उद्घाटन करेंगे।



