Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आफत की बारिश:उत्तरकाशी के बाद टिहरी में भी फटा बादल….!

आफत की बारिश:उत्तरकाशी के बाद टिहरी में भी फटा बादल….!

टिहरी- उत्तरकाशी में रविवार को तबाही मचाने के बाद आज सोमवार को मौसम ने टिहरी में भी कहर बरपाया है। जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मेड गांव में आज तड़के जोर आवाज के साथ बादल फट गया। हालांकि आवाज सुनकर सभी लोग नींद से जग गए और उनकी जान बच गई। घटना तड़के चार बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ घर मलबे में दबे हैं। गांव के भगवत सिंह ने बताया कि आज सुबह तेज आवाज आने पर उन्होंने ग्रामीणों को जगाया। जिससे कई लोगों की जान बच गई। नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2