आप भी पा सकते पद्म सम्मान, जानिए कैसे…..

david-frawley-padma-bhushan-medal_01

अगर आपको लगता है कि आपके जानने वाले में कोई ऐसा है जो पद्म सम्मान से नवाजा जाना चाहिए तो ये खबर आपके लिए है। केंद्र सरकार ने पद्म सम्मान को आम जनता के लिए भी खोल दिया है। अब ये सम्मान सिर्फ विशिष्ट व्यक्तियों तक ही सीमित नही रहेगा बल्कि समाज के किसी भी व्यक्ति को मिल पाएगा।

समाज का काबिल व्यक्ति यह सम्मान पा सकेगा। सरकार ने सम्मान पाने के लिए प्रक्रिया तैयार की है जिसके तहत आवेदन किया जा सकता है। पद्म सम्मान देने में पारदर्शिता लाने के लिए भारत सरकार ने नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म लाने और आम लोगों को इस प्रक्रिया में शामिल करने का फैसला लिया है। नामांकन ऑनलाइन तरीके से किया जा सकता है। लेकिन नामित करने वाले व्यक्ति को प्रामाणिकता तथा जवाबदेही के लिए अपना आधार ब्योरा देना होगा। सूत्रों ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया आम लोगों के लिए खोल दिए जाने से ऐसे लोगों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी जिनके योगदान की बहुत चर्चा नहीं होती है।
किसी केंद्र सरकार ने पहली बार यह कदम उठाया है। पद्म सम्मानों के लिए नामांकन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध है। इस फॉर्म को भरते वक्त आप किसी के नाम की सिफारिश इस पुरस्कार के लिए कर सकते हैं। साथ ही इस फॉर्म में आपको अपने बारे में भी जानकारी देनी होगी। अब तक पद्म सम्मान खास लोगों को ही मिलता था लेकिन आम लोगों को इसके नामांकन की प्रक्रिया में शामिल करने से न सिर्फ लोगों में इस सम्मान में रुचि जागेगी बल्कि यह पद्म सम्मान उसके बाद जनता का सम्मान हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here