आप के प्रतिनिधि मंडल ने पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज से की मुलाकात, उठाई ये बड़ी मांग।

देहरादून – आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी के एक शिष्टमंडल जिसमें डॉक्टर आर पी रतूड़ी, सी पी सिंह, सुरेश चंद्र सिंह बिष्ट, सुधा पटवाल और सुशील सैनी शामिल थे, आज उत्तराखंड के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की।

शिष्टमंडल ने पंचायत राज मंत्री से मांग की कि उत्तराखंड सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में 2 से अधिक संतान वाले लोगों को पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। राज्य सरकार उस रोक को हटाकर आदेश लागू होने की तिथि से 9 महीने बाद की कट ऑफ डेट तय करें। जिनका कट ऑफ डेट के बाद तीसरी संतान होगी उनके चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाए। उससे पहले दो से अधिक संतान वालों को चुनाव लड़ने से प्रतिबंध न किया जाए। सतपाल महाराज ने आम आदमी पार्टी के इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here