Homeराज्यउत्तराखण्डआप करे तो सदाचार....हम करे तो ........ - हरीश रावत

आप करे तो सदाचार….हम करे तो …….. – हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर सोशल मीडिया के मंच से उत्तराखंड राज्य की त्रिवेन्द्र सिंह रावत की भाजपा सरकार पर शब्दों के बाण से निशाना साधा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम पर गीत औऱ सीरीयल के लिए बॉलीवुड गायक कैलाश खेर को किये गए भुगतान को लेकर भाजपा को घेरा है।

हरीश रावत ने ट्वीट में लिखा है कि “धन्य भाजपा की माया। केदारनाथ पर गीत, सीरियल बनाने के लिए मेरी सरकार ने पैसा दिया तो भ्रष्टाचार। अब भाजपा दे रही है तो सदाचार हो गया।”

बता दे कि भाजपा शुरु से ही हरीश रावत सरकार पर केदारनाथ पर गीत और सीरियल बनाने के लिए कैलाश खेर को भुगतान को लेकर हमलावर रही थी। भाजपा ने तब की हरीश रावत सरकार पर आपदा के मद से कैलाश खेर को भुगतान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर करार हमला बोला था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular