Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आदिबद्री के सिलपाटा-सुगड मोटर मार्ग पर आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त, दो की...

आदिबद्री के सिलपाटा-सुगड मोटर मार्ग पर आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त, दो की मौत, एक घायल।

चमोली – बुधवार सुबह आदिबद्री के सिलपाटा-सुगड मोटर मार्ग पर एक आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई।  दुर्घटना में वाहन में सवार 3 व्यक्तियों में से 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

मृतकों में उमेद सिंह नेगी उम्र लगभग 45 वर्ष प्रधानाचार्य सिलपाटा इंटर कॉलेज तहसील आदिबद्री, निवासी विकासनगर देहरादून, व हिमांशू मेंदोला उम्र लगभग 45 वर्ष शिक्षक सिलपाटा इंटर कॉलेज निवासी गढ़ी कैंट देहरादून की मृत्यु हो गई।

वही एक व्यक्ति ललित बिष्ट को घायल अवस्था में एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2