Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद

बड़ी खबर : जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है। कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट जख्मी हो गए थे। जम्मू एमएच में उन्हें भर्ती कराया गया था। यहां बुधवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दि या। शहीद का पार्थिक शरीर आज शाम तक उनके सेलाकुई स्थित आवास पर पहुंचेगा।

मूलरूप से चमोली जिले में नारायणबगड़ ब्लॉक के नाखोली गांव निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट का परिवार देहरादून के सेलाकुई में रहता है। हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट चौथी गढ़वाल रायफल में थे। इस वक्त कश्मीर के उड़ी सेक्टर में तैनात थे। सात अगस्त को आतंकियों से लोहा लेते हुए वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गोली लगी थी।
बता दें कि 4 गढ़वाल रायफल में हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट मूल रूप से चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक स्थित नाखोली गांव के रहने वाले थे। हाल के दिनों में वह अपने परिवार के साथ देहरादून के सेलाकुई में रह रहे थे। इन दिनों वह कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात थे। गत दिनों वहां आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन में शामिल नरेंद्र को ऑपरेशन के दौरान सिर पर गोली लग गई थी। इस घटना के बाद उन्हें जम्मू के मिलिट्री अस्पताल में लाया गया था, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2