Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आज से सावन महीने की हुई शुरूआत,हरिद्वार में कांवडियों के प्रवेश पर...

आज से सावन महीने की हुई शुरूआत,हरिद्वार में कांवडियों के प्रवेश पर पाबंदी…

हरिद्वार-आज यानि रविवार से हिन्दुओं के पवित्र महीने सावन की शुरूआत हो गयी है।कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए हरिद्वार में कांवड़ मेला प्रतिबंधित है। कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी और एसएसपी ने फोर्स की बीफ्रिंग की। जिले की सीमाओं और हरकी पैड़ी एवं अन्य घाटों में शिव भक्तों के प्रवेश प्रतिबंध होगा। देर शाम से बॉर्डर पर फोर्स की तैनाती हो गई।

कमल दास कुटिया यातायात पुलिस लाइन में जिलाधिकारी सी रविशंकर और एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने कहा कि जिले की सीमाओं पर प्रशासन एवं पुलिस बल आपसी समन्वय बनाते हुए किसी भी प्रकार से कांवड़ियों को प्रवेश नहीं होने देंगे।

सीमावर्ती जिले की बॉर्डरों पर तैनात पुलिस बल से सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। बॉर्डर तक आने वाले शिव भक्तों को वापस लौटाया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर, देहात, सभी सीओ, थानाध्यक्ष एवं प्रशासन अधिकारी मौजूद रहे।
चार सुपर जोन और 41 सेक्टर बनाए
कांवड़ियों को रोकने के लिए हरिद्वार क्षेत्र को चार सुपर जोन, 18 जोन और 41 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात प्रदीप कुमार राय यातायात की व्यवस्था के प्रभारी होंगे। पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय  संपूर्ण व्यवस्था की प्रभारी पुलिस अधिकारी होंगी।

प्रशासन ने हरिद्वार क्षेत्र को सुपर जोन में बांटा है
सुपर जोन प्रथम: हरकी पैडी एवं श्यामपुर सुपर जोन में जोधराम जोशी, सहायक सेनानायक आईआरबी द्वितीय हरिद्वार होंगे। सुपर जोन प्रथम में संपूर्ण कोतवाली नगर, हरकी पैड़ी एवं थाना श्यामपुर क्षेत्र शामिल रहेगा।
सुपर जोन द्वितीय: लोकजीत सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून व्यवस्थाओं के प्रभारी होेंगे। इसमें कनखल, ज्वालापुर, रानीपुर, सिडकुल, लक्सर, पथरी, और खानपुर क्षेत्र शामिल होगा।
सुपर जोन तृतीय: प्रभारी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर हरिद्वार होंगी। क्षेत्र में बहादराबाद, रुड़की, गंगनहर, कलियर और बुग्गावाला क्षेत्र शामिल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2