Homeराज्यउत्तराखण्डआज से आमरण अनशन पर शिक्षक.......

आज से आमरण अनशन पर शिक्षक…….

देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- शिक्षा विभाग की तमाम सख्ती के बावजूद राजकीय शिक्षक संघ पीछे हटने को तैयार नहीं है। संघ ने आज से अपना आंदोलन तेज कर दिया है। विभाग व सरकार पर आंदोलन को गंभीरता से न लेने और शिक्षकों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी कर दी है। साथ ही शिक्षक आज से आमरण अनशन पर बैठ गए। बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक 21 जुलाई से निदेशालय में क्रमिक अनशन कर रहे हैं। इस दौरान एडी बेसिक वीएस रावत के सामने शिक्षकों ने अपना पक्ष रखा। कहा कि पिछले दो साल से इन मांगों को लेकर राज्य सरकार उन्हें टरका रही है। अब सरकार संघ से वार्ता करने से बच रही है। उत्तराखंड शिक्षक, कार्मिक, आउटसोर्स मोर्चा, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ, और जूनियर शिक्षक संघ ने आमरण अनशन को समर्थन दिया है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular