आज कैसा रहेगा आपका दिन, जाने!

मेष (Aries) : आज अपनी बातों को लेकर थोड़े जिद्दी रहेंगे। ये स्थिति आपको परेशानी में डाल सकती है। आप दोस्तों के किसी भी तरह के मामलों में पड़कर समय खराब न करें। अपने काम पर ध्यान दें। ज्यादा व्यस्त रहेंगे। हर तरह की मेहनत और कोशिशों के बावजूद कुछ न कुछ काम पेंडिंग हो सकता है। आपके मन में किसी न किसी चीज को लेकर संदेह भी रहेगा।

वृषभ (Taurus) : नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रहीं हैं। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, परंतु पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विश्वास हासिल करने में सफल रहेंगे। आज अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर रहेगा कि अपनी ऊर्जा नए सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगाएं।

मिथुन (Gemini) : आलस्य व थकान का अनुभव करेंगे। कोर्ट-कचहरी के लंबित पड़े कार्य संपन्ना होंगे। प्रेमियों के लिए समय उपयुक्त नहीं है। आय में सुधार होगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ कड़े फैसले लेने की आवश्यकता है।

कर्क (Cancer)  : नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। अचानक धन लाभ हो सकता है जिसकी कल्पना आपको न रही होगी। जीवनसाथी को अपने व्यस्त दिनचर्या होने के बावजूद भी थोड़ा समय दे, आपके रिश्तों में मधुरता आयेगी।

सिंह (Leo)  : आज आपको किसी बड़े काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपका अधिकार बढ़ सकता है। व्ययवृद्धि होगी। दोस्तों और भाइयों की मदद से धन लाभ होगा। ऑफिस में बॉस का काम भी करना पड़ेगा।

कन्या (Virgo) : आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नयी योजना लागू करेंगे। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा।

तुला (Libra) : आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio)  : आज का दिन आपके लिए अच्छा है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करने में भलाई है। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा।

धनु (Sagittarius)  : आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जोखिम न लें। उन्नति होगी। लाभ होगा।

मकर (Capricorn)  : संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। युवा वर्ग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। पैसों को लेकर कोई योजना बना रखी है, तो उसमें बदलाव हो सकता है। अचानक मिली किसी नई सूचना के कारण ऐसा हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)  : आज व्यावहारिक मामले निपटने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कोशिशों के लिए भी दिन अच्छा है। अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। पुरानी समस्याएं निपट जाएंगी। मन में रोमांस को लेकर टेंशन हो सकती है। थोड़े सावधान रहें। आपके सामने काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आर्थिक समस्या हो सकती है।

मीन (Pisces) : आज नए काम शुरू न करें। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। फिर भी मध्याह्न के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे और साथ में आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here