आज के दौर में कैसे रखें आंखों को सुरक्षित, जानें!


आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपना बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाते उनके पास इतना भी समय नहीं होता कि वह अपना जरा भी ध्यान रख पाएं। इसी कारण आज के समय में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं ने हमें घेर के रखा है। कई बीमारियों का कारण तो समय के साथ बड़ता प्रदूषण भी है, उनमे से ड्राई आई सिंड्रोम भी एक जटिल बीमारी है। इसमें आंखों की नमी कम हो जाती है, ये सामान्य दृष्टि से आंखों की नमी को कम कर देती है।
चैकाने वाली बात है कि आंखों के स्वास्थ्य के लिए रोना भी बहुत जरूरी है। आंखों में मौजूद लैक्रीमल ग्लैंड आंसू बनाने का काम करते हैं, आंसू हमारी आंखों के लिए कुदरती मॉस्चराइजर की तरह होते है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंसूओं की अहम् भूमिका होती है, इसकी वजह से आंखों की ऊपरी सतह नम रहती है और पलकें झपकाने पर इनको आराम मिलता है।


आंखों में मौजूद आई बॉल्स आंसू के साथ मिलकर उसमें से गन्दगी हटाने का काम करती हैं। इसकी नमी की वजह से आई बॉल्स को ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। आंसू में मौजूद एंजाइम आंखों को इन्फेक्शन से बचाता है।

आखों में परेशानियों के कारण-
1. काफी लंबे टाइम तक एसी में रहना
2. लगातार कंप्यूटर पर लगे रहना।
3. अत्याधिक बुनाई-कढ़ाई जैसे काम करना
4. ज्यादा कांटैक्ट लेंस का यूज करना
5. बदले मौसम की एलर्जी होना
6. फील्ड वर्क करना।

कैसे रहें सुरक्षित
1. कंप्यूटर पर काम करते हुए या पढाई करते हुए एक घंटे के अन्दर पर 2 मिनट के लिए आंखों को बंद कर दें,
2. कांटेक्ट लेंस को यूज करने से पहले डेली अच्छी तरह से साफ रखें .
3. अत्याधिक ड्राप या दवा के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि दवा के साइड इफेक्ट से भी आंखों की नमी चली जाती है।
4. एंटी ऑक्सीडेंट तत्व और विटमिन ए जैसी चीजें खाने में लाएं। जैसे कि संतरा, पपीता,आम, नींबू और टमाटर आदि का सेवन करें.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here