मेष- मानसिक शान्ति रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
वृष- मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। छोटे भाई-बहन से बैचारिक मतभेद बढ़ सकते है।
मिथुन- मानसिक तनाव में कुछ कमी आ सकती है। फिर भी बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा।
कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वाद खान-पान में रुचि रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।
सिंह- मन अशान्त रहेगा। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या – धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
तुला- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
धनु- शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मकर- पारिवारिक जीवन की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते है। खर्च अधिक रहेंगे।
कुंभ- घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वाहन सुख में कमी आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
मीन- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे।