Thursday, February 26, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

मेष- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

वृष- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते है।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।

सिंह- भवन या सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

कन्या- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

तुला- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।

वृश्चिक- अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्चशिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।

धनु- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा।

मकर- धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु मन अशान्त भी रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2