Thursday, February 26, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

मेष- किसी मित्र के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन- आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा।

कर्क- माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में मित्र का सहयोग मिल सकता है।

कन्या- नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

तुला- आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी पैतृक कारोबार का पुनर्संचालन हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक- आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों से दूरियां बढ़ सकती हैं।

धनु- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मकर- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कुंभ- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन- भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2