Wednesday, February 25, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगा।

वृष- कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन- आत्मसंयत रहें। परिवार में कलहपूर्ण वातावरण हो सकता है। आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क- आरामतलबी बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह- क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता से धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है।

कन्या- वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु क्रोध के अतिरिक्त से बचें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

तुला- संचित धन में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक- मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

धनु- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्‍टा के भाव रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मकर- खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कुंभ- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है।

मीन- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2