Thursday, February 26, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन….

मेष- मन अशान्त रहेगा। घरेलू समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टदायी रहेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

वृष- भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन- क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। माता का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते है।

कर्क- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। सन्तान सुख में कमी आ सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते है। धर्म में रूचि बढ़ेगी।

सिंह- आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। लाभ की स्थिति बेहतर रहेगी।

कन्या- मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी।

तुला- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है।

वृश्चिक- मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रूचि रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी,लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु- मन अशान्त रहेगा। आलस्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मधुर सम्बन्ध रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

मकर- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां से परेशान हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ- कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संचित धन की स्थिति मजबूत होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। माता का साथ मिलेगा।

मीन- मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2