मेष- घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पैतृक कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
वृष- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं।
कर्क- मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगडों से बचने का प्रयास करें। अनियोजित खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा।
सिंह- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है।
कन्या- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है।
तुला- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।
वृश्चिक- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आत्मसंयत रहे।
मकर- वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है।
कुंभ- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
मीन- कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ यात्रा कार्यक्रम बन सकता है।