आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

मेष- क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष- परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

मिथुन- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। मित्रों से विवाद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

कन्या- मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।

तुला- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

वृश्चिक- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है।

धनु- घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव व सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें।

मकर- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परन्तु वाणी में सौम्यता भी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परन्तु जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन- सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। परिश्रम अधिक रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here