मेष- मन अशान्त रहेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट रहेगा।
वृष- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में कमी आ सकती है,लेकिन किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
सिंह- मानसिक कठिनाइयां रहेंगी। क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या- मानसिक परेशानियां रहेंगी। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। संचित धन में कमी आ सकती है।
तुला- कला एवं संगीत के प्रति रूझान रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
वृश्चिक- घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कुटुम्ब-परिवार के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मकर- मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
कुंभ- मानसिक शांति तो रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन- मन अशान्त रहेगा।। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा।