मेष- कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृष- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे।
मिथुन- परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।
कर्क- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह- वाणी में कठोरता तो रहेगी, परन्तु वाणी का प्रस्ताव भी बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
कन्या- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला- आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों आदि से बचें।
वृश्चिक- माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है।
धनु- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
मकर- मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है।
कुंभ- किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परन्तु परिवार से दूर हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट होगा।
मीन- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं।