आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

मेष- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट रहेगा।

वृष- स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मिथुन- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क- वाणी में सौम्यता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

सिंह- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव अभी रहेगा। संचित धन में कमी आ सकती है।

कन्या- आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला- मानसिक शान्ति रहेगी। परन्तु आय में कमी एवं खर्च अधिक से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु- परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

मकर- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

कुंभ- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मीन- अतिविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे,परन्तु धैर्यशीलता में कमी आएगी। संतान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here