आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

वृष- कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन- किसी अज्ञात भय में से परेशान हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। पारिवारिक सुख में कठिनाइयां हो सकती हैं।

कर्क- मानसिक शान्ति तो रहेगी,परन्तु नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह- वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

तुला- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

धनु- जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। घर पर धार्मिक कार्य होंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पिता का साथ मिलेगा।

मकर- मानसिक शान्ति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी अधिक रहेंगे।

कुंभ- वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मीठे खान-पान के प्रति रुझान रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here