मेष- आत्मविश्वास लवरेज रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।
वृष- भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कर्क-मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
सिंह- मानसिक तनाव हो सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
कन्या- आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेगें, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।
तुला-आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।
वृश्चिक- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।
धनु- आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि भी होगी।
मकर- मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खान-पान के प्रति सचेत रहें।



