मेष- मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। माता का साथ मिलेगा।
वृष- कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
मिथुन- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या- धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। वाहन सुख के वृद्धि हो सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। खर्च बढ़ेंगे।
तुला- मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वाहन के रख-रखाव एवं वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक- सन्तान सुख में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा
धनु- वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।
मकर- मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
कुंभ- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मीन- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।



