Friday, February 27, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का साथ रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु पारिवारिक सुख में कमी आएगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।

कर्क- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें।

सिंह- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा।

कन्या- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। परन्तु आय में सुधार होगा।

तुला- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

धनु- मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगें। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।

मकर- पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बातचीत में संयत रहें।

मीन- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2