मेष- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृष- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते है।
कर्क- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह- मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या- मन अशांत रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढेंगे।
तुला- कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भाई व बहनों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। संचित धन में वृद्धि होगी।
धनु- मानसिक शान्ति तो रहेगी,परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा पर खर्च बढ़ सकते हैं।
मकर- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा का भाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते है।
मीन- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।



