मेष- दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी।
वृष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।
मिथुन- भाई-बहन के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है।
कर्क- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वाणी का प्रभाव तो बढ़ेगा, लेकिन फिर भी बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें।
सिंह- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होगा।
तुला- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से आय के स्रोत बन सकते हैं।
वृश्चिक- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। माता से धन की प्राप्ति होगी। रहन-सहन में असहज रहेगी।
धनु- मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे।
कुंभ- आत्मसंयत रहें। मन अशान्त रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मीन- मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है।



