Wednesday, February 25, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

मेष- स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परन्तु वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खान-पान में रूचि बढ़ेगी। आय बढ़ेगी।

मिथुन- किसी अज्ञातमय से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी आयेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगें। धन की स्थिति में सुधार होगा। भाई से धन प्राप्ति हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।

वृश्चिक- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

धनु- शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।

मकर- आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ- धैर्यशीलता में कमी आएगी। सन्तान को कष्ट होगा। परिवार का सहयोग रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2