Tuesday, February 24, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

वृष- भवन सुख में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

सिंह- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है।

कन्या- सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि भी हो सकती है।

वृश्चिक- सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आय में सुधार होगा।

धनु- परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मन अशान्त रहेगा।

मकर- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कुंभ- अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन- वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2