मेष :- आज के दिन आप के मन मे सकारात्मक विचार रहेगे आप मे एक नया जोश देखने को मिलेगा जो आप के लिए आप के काम को बेहतर करेगा l आज पुत्र से लेकर कोई परेशानी बनी रहेगी, आज तनाव मे दिन बीत सकता है l आज के दिन नोकरी पेशा वालों के लिए उत्तम दिन है l
वृष :- आज का दिन हर तरह से उत्तम है लेकिन ससुराल परिवार की तरफ से कोई बुरी ख़बर सुनने को मिल सकती है l आज अपने स्टाफ से बनाकर के चले नही तो कामकाज की जगह आप को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा l आज पेट मे दर्द बन सकता है l
मिथुन :- आज के दिन आपको मार्ग दर्शन करने वाला कोई अच्छा गुरु मिलेगा, मित्रो का साथ मिलेगा l घूमने का मन बन सकता है, सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे।
कर्क :- मौज-मस्ती और मनोरंजन में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह देते हैं। गलतफहमी पैदा होगी। मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। तबीयत का ध्यान रखें। दुर्घटना से बचें। मानसिक उन्मत्तता बहुत सी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
सिंह :- आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंद-दायक होगा। उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
कन्या :- आज शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अभाव होगा। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी का अनुभव होगा। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। शहर में मानहानि न हो उसका ध्यान रखें। स्त्री वर्ग तथा पानी से कोई मुसीबत खड़ी होने की संभावना है। पैसे खर्च होंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा।
तुला :- वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे। आज के दिन मामा परिवार एक साथ अच्छा समय व्यतीति होगा l
वृश्चिक :- आज के दिन भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। दुविधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएंगे। प्रवास की संभावना है। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे।
धनु :- आमोद-प्रमोद की प्रवृत्तियों में पैसे खर्च होंगे । दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता के पल व्यतीत कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर कार्य करना उचित रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। मित्रों से लाभ तथा प्रवास का आयोजन होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।
मकर :- व्यापार में वृद्धि और लाभ होगा। मांगलिक कार्य होंगे। आज के दिन घर मे किसी की सेहत पर बुरा असर होगा साथ ही रुपए की बरकत के हालात भी कुछ खास नही होगे। आज के दिन किसी प्रकार की कोई जल यात्रा हो सकती है l
कुंभ :- आज के दिन किसी व्यक्ति के सहयोग और सहायता से लाभदायक फलों की प्राप्ति होगी। आज के दिन अपने वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमता से आपके कार्य सफल होंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज के दिन काम के नए आयाम स्थापित होगे l
मीन :- घर परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्य के सम्बंध में दौड़धूप बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों सम्बंधियों से लाभ होगा।