Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, आज कैसा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारें, आज कैसा रहेगा आपका दिन…….

मेष :- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। बहस की स्थिति से बचें। अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष :- रचनात्मक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन :- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कर्क :- आज के दिन आपके शरीर मे बेवजह आलस रहेगा ओर परिवार के किसी सदस्य के स्वस्थ्य से  संबन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । नकारात्मक विचार जन्म ले सकते है जिसके कारण गुस्से से आपके काम-काज खराब रहेगे ।

सिंह :- आज के दिन आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा । आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार एवं बड़े-बुजुर्गों का अच्छा सुख प्राप्त होगा। किसी प्रकार के बड़े कामो मे हस्ताक्षेप न करे अन्यथा हानि का सामना करना पड सकता है ।

कन्या :- आज के दिन आपको वाहन के प्रति सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना है । परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। आपको किसी कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला :- आज के दिन बुद्धिमता से आपके कार्य सफल होंगे किसी अधूरे कामो को पूरा करने का अच्छा समय है । आपके परिवार के किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कत आ सकती है। आज के दिन शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे ।

वृश्चिक :- आज आपका दिन मिला-जुला असर देने वाला रहेगा । पहले से अटके हुए कार्य बन सकते हैं किसी को भी उधार देने से बचें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें । आपको परीक्षा एवं प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपका किसी से मन-मुटाव हो सकता है।

धनु :- आज के दिन आपके मन में गुस्से की भावना बन सकती है। आपके शरीर में बेवजह के आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। आपको परीक्षा आदि में निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं। मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी।

मकर :- मानसिक भटकाव की स्थिति बनी रहेगी । पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं । खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे, लेकिन प्रयास जारी रखें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। व्यय की अधिकता रहेगी ।

कुंभ :- आपको वाहन के प्रति विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी अन्यथा वाहन से चोट लगने अथवा दुर्घटना होने की संभावना है । आप के मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। परिवार की तरफ से आपको साथ प्राप्त होगा । आपको किसी प्रकार के आरोप का सामना करना पड़ सकता है। नीले रंग से परहेज रखे ।

मीन :- आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में मतभेद या उनकी तरफ से किसी प्रकार की तकलीफ आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें भी पेश आ सकती हैं। किसी तरह के झूठे आरोप आप पर लग सकते है ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments