Saturday, March 14, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

वृष- नौकरी के लिए प्रतियोगी परिक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन- कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों से विवाद हो सकता है।

कर्क- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या- मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं।

तुला- क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकती हैं।

वृश्चिक- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है।

मकर- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा,परन्तु यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ- वाणी में सौम्यता रहेगी। परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन- परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2