Friday, February 27, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

वृष- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। पिता को सानिध्य मिलेगा।

सिंह- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

तुला- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक- मन अशान्त रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

धनु- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ सकता है। बातचीत में संयत रहें। संचित धन में कमी आ सकती है।

मकर- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ- आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, परन्तु मन अशान्त भी रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सन्तान को कष्ट होगा। माता के स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2