मेष: माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
वृष: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मिथुन: मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या अभी यथावत रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संचित धन में कमी हो सकती है।
कर्क: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु मन में अशान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि भी होगी।
सिंह: परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा।
कन्या: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
तुला: कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
धनु: मन अशान्त रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
मकर: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं।
कुंभ: नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
मीन: नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिवार की समस्या बढ़ेंगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।