आजादी स्पेशलः वीरसपूत,जिन्हें याद किए बिना नही रह सकते….

विज़न2020न्यूज। अंग्रजी हुकूमत से आजादी मिलना आसान नही था। पर आजादी के लिए हमारे देश के वीर सपूत आखिरी सांस तक लड़े और देश को आजाद किया। आजादी के लिए जान देने वालों में कोई नही बल्कि कई ऐसे शेर दिल थे, जिन्होंने अपने जान की कीमत पर देश को आजादी दिलायी।  एक छोटी-सी चिंगारी कई बार ब़डे-ब़डे शोलों को भ़डका देती है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ऎसे कई वीर हुए जिन्होंने अपनी चिंगारी से इस देश की आजादी के लिए मशालें जलाई।  स्वतंत्रता दिवस पर अगर उन देश के वीरों को याद नही किया तो आजादी का जश्न अधूरा लगेगा। आइए आपको बताते है कुछ ऐसे वीरो के बारे में जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र भारत में रह रहे है। सलाम है उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को…..

भगत सिंह-भगत सिंह ने भारतीय युवाओं की उपयोगिता और उनके जुनून को सबके सामने रखा। शहीद भगत सिंह ने ही देश के नौजवानों में ऊर्जा का ऎसा गुबार भरा कि विदेशी हुकूमत को इनसे डर लगने लगा। हाथ जो़डकर निवेदन करने की जगह लोहे से लोहा लेने की आग के साथ आजादी की ल़डाई में कूदने वाले भगत सिंह की दिलेरी की कहानियां आज भी हमारे अंदर देशभक्ति की आग जलाती हैं।
चंद्रशेखर आजाद -नाम आजादए पिता का नाम स्वाधीनताए घर जेल। यह परिचय उस चिंगारी का था जिसने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आग में सबसे ज्यादा घी डाला। चन्द्रशेखर आजाद ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में त्ांतिकारियों की ऎसी फौज ख़डी की जिसने अंग्रेजों की नींद उ़डा दी। अंग्रेजों में चन्द्रशेखर का ऎसा खौफ था कि उनकी मौत के बाद भी कोई उनके करीब जाने से डरता था। वीरताए साहस और दृढ़निचयता की ऎसी मिसाल दुनिया में बहुत कम देखने को मिलती है।

महात्मा गांधी- बापू कहो या महात्मा दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती हैं, अहिंसा और सत्याग्रह के संघर्ष से उन्होंने भारत को अंग्रेजो के स्वतंत्रता दिलाई

लाला लाजपत राय – लाला लाजपत राय भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले मुख्य क्रांतिकारियों में से एक थे। वह पंजाब केसरी (पंजाब का शेर) के नाम से विख्यात थे  कांग्रेस के गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल (लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चन्द्र पाल) में से एक थे। उन्होंने पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की।

बाल गंगाधर तिलक- बाल गंगाधर तिलक वो व्यक्ति थे जिसने देश की गुलामी को बहुत विस्तृत रुप से देखा था। इनके जन्म के एक बर्ष बाद ही अंग्रेजों के खिलाफ भारत को आजाद कराने के लिये 1857 की पहली क्रान्ति हुई थी। गंगाधर तिलक एक समस्या के अनेक पहलुओं पर विचार करते और फिर उस समस्या से निकलने का उपाय खाजते थे। बाल गंगाधर ने भारत की गुलामी पर सभी आयामों से सोचा, इसके बाद अंग्रेजों के खिलाफ रणनीति बनाकर उन्हीं की भाषा में करारा जबाव दिया।
सुभाष चन्द बोस – सुभाष चन्द बोस ही वह शख्स हैं जिन्होंने अपने कारनामों से ना सिर्फ अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए बल्कि उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपनी एक अलग फौज भी ख़डी की। देश से तो उन्हें निकाल दिया गया लेकिन माटी की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने विदेश में जाकर ऎसी सेना चुनी जिसने अंग्रेजों को दिन में ही तारे दिखाने का हौसला दिखाया।
लाला लाजपत राय– शेर.ए.पंजाब लाला लाजपत राय ष्मेरे शरीर पर प़डी एक.एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत की कील बनेगी यह कथन थे। शेर.ए.पंजाब के नाम से मशहूर लाला लाजपत राय के जिन्होंने अपने नेतृत्व से अंग्रेजी शासन के गढ़ों में हमला किया था। आखिरी समय में उनके द्वारा कहा गया एक.एक शब्द चिरतार्थ हुआ।
बिपिन चंद्र पाल – बंगाल पुनर्जागरण के मुख्य वास्तुकार बिपिन चंद्र पाल भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के प्रतिष्ठित नेता और बंगाल पुनर्जागरण के मुख्य वास्तुकार थे। बिपिन चंद्र पाल। इसके अलावा वह एक राष्ट्रभक्त होने के साथ.साथ एक उत्कृष्ट वक्ताए लेखक और आलोचक भी थे। देश के इन महान पुरूषों ने अपने समय में क्रांति और जनचेतना को जगाकर देश को एक नई दिशा दी थी।
free– वीरता और शौर्य की बेमिसाल निशानी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की जब भी बात होती है तो वह इस वीरांगना के वर्णन के बगैर अधूरी मानी जाती है। यूं तो नारी को कोमल और ममता की देवी माना जाता है लेकिन समय आने पर महिला का चंडी रूप विनाश का परिचायक साबित होता है। लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का वह ध्रूव तारा है जिसकी रोशनी कभी कम नहीं हो सकती
अशफ़ाक उल्ला खान -निर्भय क्रांतिकारी अशफ़ाक उल्ला खान अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अश्फ़ाक उल्ला खां ना सिर्फ एक निर्भय और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। बल्कि उर्दू भाषा के एक बेहतरीन कवि भी थे। इनको काकोरी कांड के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here