Homeअजब गजबआखिर क्यों दिखाई देता है 11:11 नंबर बार-बार? जानिए..!!!

आखिर क्यों दिखाई देता है 11:11 नंबर बार-बार? जानिए..!!!

क्या आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जिनको अकसर 11:11 से हो जाता है सामना तो यह सिर्फ कोई संयोग नहीं है ज्योतिषियों की माने तो इसका मतलब है कि कोई ऐसी ताकत या सकती है जो आपको कुछ कहना या बताना चाहती है।

लेकिन अगर अंकशास्त्र की माने तो उनके अनुसार 11:11, यह एक मात्र ऐसा समय है जब घड़ी के सभी अंक समान होते हैं, तो यह पल ज्योतिष के लिहाज से बहुत खास होता है। अंकशास्त्र के अनुसार जब उनकी नजर बार-बार 11:11 पर पड़ती है तो उनके भीतर अगल तरह का रोमांच पैदा होता है।

यकीन मानिए ये रोमांच बिना किसी कारण नहीं होता… इसका एक बड़ा कारण है जो ना सिर्फ विज्ञान बल्कि ज्योतिष के लिहाज से भी खास है।आप सोचते होंगे कि बार-बार उन्हीं खास अंकों के मेल का दिखना क्या आपसे कोई खास तालुक तो नई है? भले ही नींद खुलते ही मोबाइल में समय देखना हो या फिर अकसर11:11 दिखना। हाँ इसका आपसे ख़ास तालुक होता है। ज्योतिषियों के अनुसार जिस भी समय आपको यह नंबर दिखता है, उसी समय आपको अपनी कोई इच्छा मांगनी चाहिए। ऐसा करने से वह इच्छा अवश्य ही पूरी होती है।
ऐसा भी माना जाता है की जब भी कभी आपको ये अंक नजर आए तो उस क्षण आपके आसपास कोई बड़ी घटना घट रही होती है या होने वाली होती है। या फिर उस समय कुछ ऐसा हो रहा है जो आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

इन सब मान्यताओं के अलावा इसका एक बायोलॉजिकल कारण भी होता है। जब इस तरह आपको कोई रिपीट नम्बर दिखाई देता है, तो फिर हर जगह आपको वही नंबर दिखने लगता है. हमेशा इस तरह की चीज़ें रिपीट होते रहने से शरीर और दिमाग में इस तरह से तालमेल बैठ जाता है, कि अगले दिन उसी समय आपकी नज़र घड़ी पर चली जाती है, जिस समय कल गई थी.धीरे-धीरे आपको हर जगह इस तरीके की चीज़ें नज़र आने लगती है.

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular