Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर पुलिस को सफलता , 300 ग्राम स्मैक के साथ...

उधम सिंह नगर पुलिस को सफलता , 300 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार….

जनपद उधम सिंह नगर के एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर के द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के दिशा निर्देश पर थाना आईटीआई पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर काशीपुर की ओर आ रहे थे पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों को रोक कर आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने घेराबंदी करते हुए बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 300 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार मे डेढ़ करोड़ से अधिक क़ीमत बताई जा रही है। काशीपुर एएसपी प्रमोद कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2