Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आईएमए में पासिंग आउट परेड सात दिसंबर को, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सेना...

आईएमए में पासिंग आउट परेड सात दिसंबर को, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख विपिन रावत समेत कई सेना अधिकारी कर सकते हैं शिरकत…..

देहरादून- आईएमए (इंडियन मिलिट्री एकेडमी) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) सात दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हो सकते हैं। 29 नवंबर से कार्यक्रम शुरू होंगे। आईएमए में हर छह माह में होने वाली पासिंग आउट परेड की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। सात दिसंबर को आयोजित होने वाली पीओपी के लिए अकादमी प्रशासन तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुट गया है। आईएमए एक ऐसा सैन्य प्रशिक्षण संस्थान हैं, जहां से हर छह माह में सर्वाधिक और पारंगत अफसर देश को मिलते हैं। मित्र देशों के कैडेट्स भी अकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं। लिहाजा, पीओपी के लिए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम कर दिए हैं।आंतरिक सुरक्षा जहां सेना के पास रहेगी, वहीं बाहरी सुरक्षा दून पुलिस के हाथों में रहेगी। रिव्यूइंग ऑफिसर के तौर पर पीओपी में रक्षामंत्री शामिल हो सकते हैं। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत, वायुसेना और नौसेना के अफसरों के आने की भी संभावना है। अकादमी प्रशासन ने इसका प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेज दिया है। पीआरओ ले. कर्नल अमित डागर ने बताया कि फिलहाल रक्षा मंत्रालय से इसकी अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जबकि कार्यक्रमों का शेड्यूल तैयार कर लिया है।

कार्यक्रमों का शेड्यूल

29 नवंबर: एसीसी विंग का दीक्षा समारोह (ग्रेजुएशन सेरेमनी)
04 दिसंबर : कमांडेंट प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी
05 दिसंबर : कमांडेंट परेड
07 दिसंबर : पासिंग आउट परेड

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2