अशोक कुमार बने उत्तराखंड के नए डीजीपी, 30 नवंबर को संभालेंगे पदभार

डीजीपी अशोक कुमार

देहरादून। डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) होंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी पदोन्नि के आदेश जारी कर दिए गए हैं।  डीजीपी अनिल रतूड़ी 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के दिन ही आईपीएस अशोक कुमार नए डीजीपी का पद संभालेंगे। अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे अभी 2023 तक डीजीपी के पद पर रहेंगे।
इलाहाबाद अलीगढ़, हरिद्वार, शाहजहांपुर, मैनपुरी, नैनीताल, रामपुर, मथुरा, देहरादून में गढ़वाल परिक्षेत्र और कुमाऊं के आईजी रहे। इसके साथ ही वे आईटीबीपी के एडीजी भी रहे। वर्तमान में वे डीजी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here