Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड अवैध शराब की धरपकड़ के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की छापेमारी,...

अवैध शराब की धरपकड़ के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की छापेमारी, महिला समेत सात गिरफ्तार……

ऋषिकेश- देहरादून के पथरिया पीर शराब कांड के बाद हरकत में आई पुलिस और आबकारी विभाग की टीम कई जगह छापेमारी की। कार्रवाई में देशी और अंग्रेजी सहित कच्ची शराब बरामद करते हुए पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें एक महिला भी शामिल है। देहरादून के शराब कांड के बाद सभी क्षेत्रों में पुलिस अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाए हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि संपूर्ण थाना क्षेत्र में बैरियर डालकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुमानीवाला में अभियान के दौरान सुमित थापा पुत्र मान सिंह थापा निवासी गुलरानी रूसा फार्म श्यामपुर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने चंद्रभागा तिराहे पर एक एक्टिवा के चालक को चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास दो प्लास्टिक के कट्टों से देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई। स्कूटी सवार समीर अग्रवाल ऊर्फ घोची पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी गली नंबर 23 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश और संदीप साहनी पुत्र लाल बहादुर गली नंबर 22 चंद्रेश्वर नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं थाना रायवाला की पुलिस टीम ने एक घर से 10 लीटर कच्ची शराब सहित शराब बनाने के धंधे में संलिप्त एक महिला व एक युवक को दबोच लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2