Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड अल्मोड़ा में त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों लगेगी...

अल्मोड़ा में त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों लगेगी मुहर……

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज अल्मोड़ा के कोसी कटारमल में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलेगी। प्रदेश की जल नीति, खनन नीति, कुछ विभागों की नियमावली, अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना के नाम से नया विश्वविद्यालय बनाने जैसे प्रस्ताव बैठक में आ सकते हैं। बता दें पंचायत चुनाव आचार संहिता के बाद यह पहली मंत्रिमंडल की बैठक है।

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और लोकनिर्माण विभाग की कुछ नियमावलियां, भूमि सर्किल रेट का निर्धारण, मुख्यमंत्री राहत कोष नियमावली में बदलाव और पर्यटन विभाग की कुछ योजनाओं को मंजूरी मिलने की संभावना है। वहीं बैठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जीबी पंत संस्थान से प्रस्थान करके मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। वहां विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बात तीन बजे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से प्रस्थान कर आईटीबीपी हेलीपैड बिमोला पहुंचकर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक के लिए सभी कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी देहरादून से अल्मोड़ा पहुंच चुके है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2