
अल्मोड़ा- अल्मोड़ा के विकासखंड भैंसिया छाना के डूंगरी गांव में कल शाम तेंदुए ने एक अधेड़ व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। जानकारी के मुताबिक रमेश राम पुत्र दुलप राम उम्र 62 साल मंगलवार शाम करीब सात बजे पेटसाल से अपने घर लौट रहा था। तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उसे अपना निवाला बना लिया। आज सुबह मृतका क्षत-विक्षत शव बरामद हुए। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस घटना से मृतक के परिजन और गांव में दुख और रोष का माहौल है।